काव्य महाकुंभ में साहित्यकार तुकाराम कंसारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित वक्ता मंच द्वारा प्रदेश के 151रचनाकार सम्मानित
नवापारा राजिम l प्रदेश की अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृन्दावन सभागृह में "काव्य महाकुंभ" का आयोजन संपन्न हुआ l इस अवसर पर प्रदेश भर से चयनित 151 रचनाकारों को "शब्द शिखर सम्मान "से विभूषित किया गया lआयोजन के मुख्य अतिथि चिकित्सक व साहित्यकार डॉ गीतेश अमरोहित थे l अध्यक्षता डॉ संयुक्ता गांधी ने की l छ ग सन्निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी एवं पंडित पी के तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार सीमा पांडेय, लोकभवन में उपसचिव डॉ रूपेंद्र कवि तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजीत मिश्रा विशिष्ट अतिथि की आसंदी को सुशोभित कर रहे थे l आयोजन के दौरान जांजगीर चांपा के लेखक उमेश कुमार श्रीवास की दो पुस्तकों पांच आगर एक कोरी तथा काव्य प्रत्यूषा एवं रायपुर के डॉ लुनेश कुमार वर्मा की पुस्तक माँ की रोटी का विमोचन हुआ l आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने कहा कि आज प्रदेश के गांव- गांव तक रचना कर्म जारी हैl वक्ता मंच विगत 34 वर्षों से निरंतर कलमकारों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करते आ रहा है l आज के आयोजन में नवोदित व प्रतिष्ठित दोनों धाराओं के रचनाकारों का सम्मान हो रहा है l आज 151 चयनित साहित्यकारों को उनकी सृजनशीलता,रचनाधर्मिता, मूल्य चेतना एवं नैतिक मूल्यों हेतु सम्मानित किया जा रहा है lकार्यक्रम में अतिथियों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि साहित्य राजनीति के आगे चलनेवाली मशाल है l सम्मान समारोह में नगर के साहित्यकार तुकाराम कंसारी को शब्द शिखर सम्मान 2026 से नवाजा गया. तुकाराम कंसारी के सम्मानित होने पर अंचल के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है. उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से टीकमचंद सेन, संतोष सोनकर मंडल, गोकुल सेन, संतोष सेन, सरोज कंसारी,डॉ राजेंद्र गदिया, अशोक गंगवाल, नागेंद्र निषाद, आलोक पहाड़िया,विशेषर हिरवानी सहित मित्रों व शुभचिंतको ने बधाई दी है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें