सेमरा में ढाई एकड़ सरकारी घास भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त, नीलम अग्रवाल पर 5000 जुर्माना; तहसीलदार ने तोड़ी बाउंड्री वॉल


गोबरा नवापारा। ग्राम सेमरा में ढाई एकड़ सरकारी घास भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नीलम अग्रवाल द्वारा घास भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर उसे बेचने की फिराक में थे। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची।

जांच में पाया गया कि शासकीय घास मद की भूमि को अवैध रूप से घेरकर प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी। तहसीलदार ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कराया। मौके पर ही नीलम अग्रवाल पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर सरकारी कब्जे में लिया गया।

तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर राजस्व संहिता के तहत सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने पटवारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में शासकीय जमीनों की नियमित निगरानी करें। 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से घास भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जा रही थी। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव