श्री दक्षिणमुखी सुंदरकांड मंदिर समिति द्वारा आयोजितप्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान,पत्रकारो को भी किया गया सम्मानित
नवापारा-राजिम। श्री दक्षिणमुखी सुंदरकांड मंदिर समिति द्वारा रविवार शाम शहर के सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बोर्ड के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान में मेमोंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का सुंदर संदेश देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. राजेंद्र गदिया ,नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के सभी पत्रकार, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री गणेश जी एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम अतिथियों का तिलक चंदन कर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं माता-पिता भी अपने बच्चों की उपलब्धि देखकर भावुक और गौरवान्वित नजर आए। शहर के सबसे वरिष्ठतम डॉ बलजीत सिंह ने इस सफलता पर बच्चो को बधाई और शुभकामना देकर अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। डॉ राजेंद्र गदिया ने कहा कि हर बच्चे में अनूठी प्रतिभा है। उसे समय पर पहचानकर निखारना जरूरी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने कहा कि अच्छे अंकों की तारीफ तो हम करते ही है इसके साथ ही संस्कार भी जरूरी हैं। ज्ञान तभी सार्थक है जब वह विनम्रता और नैतिकता से जुड़े। कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसके शिक्षित और संस्कारी युवा होते हैं। आज के समय में बच्चों को सम्मान देना केवल पुरस्कार देना नहीं बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना है। आज सम्मानित हो रहे बच्चे आने वाले समय में शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया,डॉ तेजेंद्र साहू, प्राचार्य सविता शर्मा ने बच्चो को बधाई देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। फौजी राकेश सोनी ने कहा कि _अनुशासन और राष्ट्रप्रेम सफलता की कुंजी है। शिक्षा का उपयोग देश को सशक्त बनाने में करें। आज सजग रहना ही सबसे बड़ी शिक्षा है। खोजी दृष्टिकोण अपनाकर हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाएं। समिति के द्रोणसिंह ठाकुर ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के गरिमामयी आयोजन निरंतर होते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन के लिए सुश्री सरोज कंसारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका स्नेह और सहयोग हमेशा इसी तरह मिलती रहें। समिति के महेश तंबोली ने सभी अतिथियों, का आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दरकाण्ड मंदिर समिति के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ऐसे समारोह से बच्चो का मनोबल बढ़ता है - श्यामकिशोर शर्मा
अतिथि के रूप में विशेष रूप से मौजूद हरिभूमि के ब्यूरोचीफ श्यामकिशोर शर्मा ने कहा कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संदेश भी देने वाला साबित हुआ है। समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। कहा कि सम्मान मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा जागृत होती है। ऐसे आयोजनों से अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने और आगे बढ़ने की सीख मिलती है। श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी सुंदरकांड समिति लंबे समय से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी लगातार आयोजित करती आ रही है। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में समिति का यह प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय है। समिति के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने आगे भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने की बात कही। गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ यह प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और समाज के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने वाला यादगार आयोजन बन गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शेखर-सुमन देवांगन ने जानकारी दी कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं जिनमें देवकुमार दुबे, मोहित कंसारी, सुमन टंडन, पूजा निषाद,गरिमा सोनकर, तृप्ति साहू, नेहा भिमानी, सिद्धि शर्मा, वंशिका कर्नल, गरिमा साहू, पूजा देवांगन, चंचल देवांगन, निलेश यादव, गायत्री सोनकर, झिलमिल, अदिति जैन, लवन्या अग्रवाल, प्रियांश साहू, इंद्राज द्विवेदी, अभिनव साहू शामिल है। इन्हें शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बेहतरीन संचालन लेखिका /कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उमाशंकर देवांगन,बभ्रुवाहन देवांगन, ब्रह्मदत्त शर्मा, ऊमेश यादव ,केशव सोनकर, नंदकुमार कंसारी, दुष्यंत तारक, वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन, प्रवीण देवांगन,रानुप्रिया,मनीष जैन, विशेषर हिरवानी,तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद सहित गौरीशंकर निर्मलकर, अशोक गंगवाल,सुशील बोथरा, कविता शर्मा, खिलेश साहू, भोजराम यादव,विनोद साहनी, अनिल दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मातृशक्तियां मौजूद रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें