वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू के निधन से शोक की लहर, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने परिवार से मिलकर जताई संवेदना
गोबरा नवापारा। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने स्व. रतिराम साहू के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रतिराम साहू का निधन अत्यंत दुःखद है। वे शुरू से ही भाजपा के कर्मठ सिपाही रहे और क्षेत्र में जमीनी स्तर के नेता के रूप में पहचाने जाते थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्व. साहू का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं युवा पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने में समर्पित रहा। जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
चंद्रशेखर साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें