बढ़ती महंगाई और देश की सुरक्षा पर जनता जवाब मांग रही है – सौरभ सोनी
बढ़ती महंगाई और देश में असुरक्षा पर मोदी मौन क्यों -सौरभ सोनी
गोबरा नवापारा, युवा कांग्रेस नेता सौरभ सोनी ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा हालिया सुरक्षा चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता आज महंगाई की मार से परेशान है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
सौरभ सोनी ने कहा कि देश महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सुरक्षा संबंधी मुद्दों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में जनता सरकार से स्पष्ट संवाद और जवाबदेही की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक जानना चाहता है कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार की ठोस योजना क्या है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा जनता को राहत देने हेतु विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए।
सौरभ सोनी ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और आम लोगों के हितों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें