महाराणा प्रताप जयंती पर राजिम में होगा प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन, समाजजनों को दिया गया आमंत्रण


राजिम। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़, जिला महासमुंद के तत्वावधान में केंद्रीय युवा मंडल एवं युवा समिति राजिम द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती (अवतरण दिवस) के अवसर पर 17 जून 2026, बुधवार को राजिम स्थित यादव धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रण पत्र जारी कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजकों ने बताया कि महाराणा प्रताप राजपूत समाज के गौरव, आन-बान-शान, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक हैं। उनके अवतरण दिवस को भव्यता, गरिमा एवं सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शालिनी राजपूत अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बेस करेंगे।

आयोजन के तहत प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात युवक-युवती परिचय सम्मेलन, रक्तदान शिविर, अतिथि स्वागत एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

राजपूत क्षत्रिय महासभा ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी विकास सिंह राजपूत सचिव उप समिति राजिम के द्वारा प्रदान किया गया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव