कहा:सुनी_ करोड़ों की जमीन का खेल! नवापारा में बड़े भूमि घोटाले की चर्चा तेज, जल्द हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे


नवापारा। नगर में इन दिनों करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े एक कथित बड़े सौदे की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, भू-माफियाओं का एक संगठित नेटवर्क कृषि भूमि के साथ-साथ शासकीय भूमि पर भी नजर गड़ाए हुए है और जमीन के लेन-देन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले ने नगर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों और भू-माफियाओं द्वारा जमीन मालिकों से सौदेबाजी कर करोड़ों रुपये का गड़बड़ी की आशंका है। चर्चा यह भी है कि इस सौदे में पैसे की लेनदेन में अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। हालांकि अब तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले से जुड़े पीड़ित भूमि स्वामी फिलहाल खुलकर सामने नहीं आए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में मीडिया के समक्ष पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो कई प्रभावशाली नामों के सामने आने की भी चर्चा है।

नगरवासियों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये की जमीन के इस कथित सौदे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है। आने वाले दिनों में यह मामला नगर की सबसे बड़ी भूमि विवाद की कहानी बन सकता है।

 हालांकि इस मामले में 36Garh Ground News पुष्टि नहीं करता है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव