नगर में कांग्रेस सेवादल ने किया झंडा वंदन, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प



गोबरा-नवापारा, 28 जून 2026। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले नियमित झंडा वंदन कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गोबरा-नवापारा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी चौक, सदर रोड में गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप साहू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वंदन के साथ हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रगान, ध्वज को सलामी तथा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, कांग्रेस की विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री सौरभ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है।

सुरेंद्र साहू, जिला महामंत्री सेवादल (संगठन निर्माण) ने कहा कि 1975–77 का आपातकाल एक असाधारण ऐतिहासिक परिस्थिति थी, लेकिन आज भाजपा उस विषय को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और आम जनता से जुड़े अनेक गंभीर मुद्दे हैं। ऐसे में 50 वर्ष पुरानी बहस के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाना उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल्यों के साथ सदैव मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

चतुर सिंह जगत (अध्यक्ष रायपुर जिला सेवादल)के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में रामा यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), राजा चांवला, बीरबल बंजारा (ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष), अजय साहू, रामरतन निषाद, अर्जुन साहू ,टिकेश्वर गिलहरे (नगर पालिका पार्षद), रामकुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), घनश्याम साहू (जिला ग्रामीण महामंत्री), भागवत साहू, राकेश सोनकर, निर्माण यादव, विजय तारक, दाउ साहू अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना, विवेक साहू, भारत गिरी गोस्वामी, प्रदीप साहू, श्याम पटेल, रूपराम साहू, नंदू साहू, आकाश सोना, भुवेश कुमार, टोमन साहू, दूरपति सोना, शीतल जगत (पार्षद प्रत्याशी), रूखमणी जगत, नीला जगत, आराधना जगत तथा बाल सेवादल के जयबीर जगत, जिज्ञान जगत, कुसुम जगत और मनोहर जगत सहित युवा प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन "जय हिंद" और "कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद" के नारों के साथ हुआ। इसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संविधान की गरिमा तथा जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!