दुलना में अवैध रेत परिवहन के रपटा पर चला प्रशासन का जेसीबी, राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


गोबरा नवापारा। महानदी दुलना घाट में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के लिए बनाए गए रपटा को जेसीबी से तोड़ दिया। प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन दुलना महानदी में रेत का अवैध परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज फिर छापेमारी की गई। तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर के नेतृत्व में पटवारी और पुलिस जवानों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी किनारे अवैध रूप से बनाए गए रपटा को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-हाइवा से लगातार रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कुछ दिनों में फिर से रपटा बना लिया जाता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार निगरानी रखने के लिए टीम गठित करने की बात भी कही गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!