स्व गेंदलाल मिश्रा की स्मृति में विप्र भवन को मिला शव फ्रीजर ब्राह्मण समाज की अनुकरणीय पहल किसी भी गांव तथा वर्ग, जाति,समुदाय अथवा परिवार को आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सकेगा l
नवापारा-राजिम। शनिवार को शहर के विप्र भवन में एक सादे एवं गरिमामय समारोह के बीच शव फ्रीजर (शव संरक्षण फ्रीजर) का लोकार्पण किया गया। यह शव फ्रीजर स्वर्गीय गेंदलाल मिश्रा परिवार, परेवाडीह-राजिम की स्मृति में उनके नाती-पोतों अमित मिश्रा एवं राहुल शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को भेंट किया गया। इस अवसर पर नवापारा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने कहा कि किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर दूर-दराज में रहने वाले परिजनों के आने तक पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में शव फ्रीजर अत्यंत उपयोगी साबित होता है। समाज को प्रदान किया गया यह शव फ्रीजर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनेगा और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर विप्रकुल नवापारा ब्राह्मण समाज द्वारा शहरवासियों के लिए मोक्ष रथ का लोकार्पण राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा के करकमलो से हुआ था। अब शव फ्रीजर की उपलब्धता से अंतिम संस्कार से जुड़ी आवश्यक सेवाओं का दायरा और अधिक मजबूत हो गया है। ब्राम्हण समाज की यह पहल जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाती है। समाज के अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि मोक्ष रथ और शव फ्रीजर दोनों सुविधाएं आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। नवापारा-राजिम शहर सहित आसपास के किसी भी गांव तथा वर्ग, जाति,समुदाय अथवा परिवार को आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सकेगा। इससे कठिन समय में लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों ने स्व गेंदलाल मिश्रा परिवार द्वारा किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी यह श्रद्धांजलि लंबे समय तक जनहित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। ब्राह्मण समाज की इस पहल को शहर में व्यापक सराहना मिल रही है। मोक्ष रथ के बाद शव फ्रीजर की व्यवस्था ने यह संदेश दिया है कि सामाजिक संगठन केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर मानव सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपलब्ध कराई गई यह सुविधा निश्चित रूप से समाज के लिए एक अनुकरणीय और जनकल्याणकारी कदम साबित होगी। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ΄ा्रसन्न शर्मा,पूर्व अध्यक्ष श्यामकिशोर शर्मा,समाजसेवी कैलाश शुक्ला,΄ाालिका के ΄ाूर्व सभा΄ाति रमेश तिवारी,राहुल शर्मा, अमित मिश्रा,मनहरण शर्मा,कैलाश तिवारी, गुड्डू मिश्रा, दिनेश तिवारी, पीयूष शर्मा,महिला ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, तनु मिश्रा सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शव फ्रीजर उपलब्ध कराए जाने पर राहुल शर्मा,अमित मिश्रा का सम्मान मेमोंटो भेंटकर किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें