गुणवत्ताहीन निर्माण की पोल खुली! 1 ईंट की दीवार ढही, गुलाब गार्डन की 7 फीट दीवार गिरी

गोबरा नवापारा। नगर पालिका परिषद के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की कलई बारिश में खुलकर सामने आ गई है। नगर के सबसे लोकप्रिय गुलाब गार्डन की 7 फीट ऊंची दीवार बीती 30 घंटे की झमाझम बारिश में भरभरा कर गिर गई।
यह गार्डन रायपुर मेन रोड पर स्थित है। इसकी दीवार का मरम्मत कार्य पूर्व पालिका कार्यकाल में कराया गया था। लेकिन बारिश ने पूरे मरम्मत कार्य की पोल खोल दी। जांच में पता चला कि पूरी दीवार सिर्फ "एक ईंट" की मोटाई में बनाई गई थी।

इतने बड़े और भीड़-भाड़ वाले गार्डन के चारों ओर एक ईंट की दीवार किस मजबूती के लिए बनाई गई, यह समझ से परे है। जरा सी बारिश में दीवार का गिर जाना निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और भ्रष्टाचार को साफ दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि गुलाब गार्डन में रोजाना सैकड़ों लोग टहलने आते हैं। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय कोई वहां मौजूद नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई कर गार्डन की दीवार को पुख्ता और मजबूत तरीके से फिर से बनवाया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!