मारुति मंदिर टिन शेड कांड में भ्रष्टाचार की बू; 'नए शेड का टेंडर हुआ तो पुराना क्यों उखाड़ा', तकनीकी औचित्य से स्टॉक रजिस्टर तक मांगा हिसाब


गोबरा नवापारा। दक्षिण मुखी मारुति मंदिर, रेलवे स्टेशन कसेरपारा वार्ड-6 के सामने नगर पालिका द्वारा पुराना टिन शेड हटाकर नया शेड लगाने पर विवाद गहरा गया है। भाजपा के छाया पार्षद संजू कंसारी ने RTI दायर कर पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। 
संजू कंसारी ने सूचना का अधिकार 2005 के तहत पालिका से तकनीकी औचित्य की प्रमाणित प्रति मांगी है कि आखिर पुराना शेड हटाकर नया लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। सबसे बड़ा सवाल उन्होंने स्टॉक एंट्री पर उठाया है। पूछा है कि हटाए गए पुराने टिन शेड को किस तारीख को नगर पालिका के स्टोर में जमा किया गया और उसकी स्टॉक रजिस्टर की प्रमाणित प्रति दी जाए।

RTI में यह भी पूछा गया है कि यदि पुराना शेड स्टोर में जमा नहीं हुआ तो उसका क्या हुआ? निस्तारण कैसे किया गया और विभाग ने क्या कार्रवाई की? इसके साथ ही नए टिन शेड निर्माण की स्वीकृत टेंडर राशि, कार्य आदेश, ठेकेदार का नाम और विभागीय इंजीनियर की सर्वे रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति भी मांगी गई है।
छाया पार्षद का आरोप है कि जब इसी स्थान पर नए टिन शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्यादेश भी जारी हो गया है, तो आनन-फानन में पुराना शेड उखाड़ना संदेह पैदा करता है। संजू कंसारी ने कहा कि सार्वजनिक धन से हो रहे कार्यों में पारदर्शिता जरूरी है। 

अब सबकी निगाहें नगर पालिका पर टिकी हैं कि वह निर्धारित समय में RTI के इन तीखे सवालों का क्या जवाब देती है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!