एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत चंपारण चौकी परिसर में वट और पीपल का वृक्षारोपण


नवापारा राजिम, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस चौकी चंपारण के तत्वावधान में नवीन चौकी स्थल पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर चौकी परिसर में वट और पीपल के पौधे लगाए गए। 
कार्यक्रम में चंपारण चौकी प्रभारी गिरधर गोपाल द्विवेदी, मुंशी रामरतन साहू, आरक्षक पवन मानस, नवीन निर्मलकर सहित जनप्रतिनिधि प्रवीण कल्ला और शोभा राम साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी गिरधर गोपाल द्विवेदी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। 
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!