बच्चों की जान बचाने वाले स्व. प्रदीप कश्यप के परिजनों से मिले भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा



गोबरा नवापारा। महानदी त्रिवेणी संगम में दो बच्चों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा मार्केट निवासी स्व. प्रदीप कश्यप के परिजनों से भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. कश्यप के साहस और मानवता भरे कार्य को नमन करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि विगत दिनों महानदी के गहरे पानी में दो बच्चे डूबने लगे थे। अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदीप कश्यप ने नदी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान स्वयं गहरे पानी में चले गए और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। उनके इस साहसिक कार्य ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है।

भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि स्व. प्रदीप कश्यप ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बिना दो बच्चों का जीवन बचाया, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
इस अवसर पर परिजनों ने भी स्व. प्रदीप कश्यप के साहस और उनके बलिदान को याद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!