स्टूडेंट्स पर बर्बरता पूर्वक हमला, भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर - युवा नेता शंकर साहू



गोबरा नवापारा। NEET पेपर लीक के विरोध में नवापारा से राजिम तक निकली छात्र पदयात्रा पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज को लेकर युवा नेता शंकर साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

शंकर साहू ने कहा कि "जो छात्र अपने भविष्य के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरे थे, उन पर बर्बरता पूर्वक हमला करना भाजपा सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करना अपराध नहीं है। लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय डंडे का रास्ता चुना।"

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है और जब छात्र आवाज उठाते हैं तो उन्हें कुचलने का प्रयास किया जाता है। "यह भाजपा सरकार का असली चेहरा है। एक तरफ 'विकसित भारत' के नारे, दूसरी तरफ छात्रों पर लाठियां।" शंकर साहू ने मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो, घायल छात्रों का इलाज सरकार कराए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दमन बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!