गुरु रुद्रकुमार के सानिध्य में गुरु अमरदास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा समारोह संपन्न , बड़ी संख्या में समाजिकजन रहे उपस्थित
नवापारा राजिम : नवापारा सतनामी समाज व आसन परिवार के तत्वाधान में गुरु अमरदास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया.
उक्त आयोजन में गिरौदपुरी धाम एवं खड़वा पुरी धाम गद्दीनशीन जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार बाबा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ । सभी समाजिकजनों द्वारा बाबा रुद्रकुमार जी को बस स्टैंड से पंथी की थाप में स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. जहाँ बाबा गुरुघासीदास जी के दर्शन व गुरु आरती पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. गुरु रूद्र कुमार को साफा, चांदी का मुकुट और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. तत्पश्चात समारोह में समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित किये. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबा रूद्रकुमार जी ने आयोजन के लिए बधाई देते हुए आसन परिवार सहित समाज की तारीफ की. उन्होंने उपस्थित समाज को सत्य के रास्ते में चलने, सतनाम के विचारों का आचरण में लाने, नशापान से दूर रहने, सदचरित्र धारण करने की बात कही. अपने आप को बेदाग बनाये रखते हुए मानव कल्याण के लिए काम करने प्रेरित किया. उन्होंने कहाकि दूसरो को हमारे जिस काम से तकलीफ वह काम हम बिलकुल ना करें, उन्होंने सतनाम संदेश यात्रा का जिक्र करते हुए आज आ रही समाजिक एकता को और मजबूत करने की बात कही. उन्होंने समाज के इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने वालो को मंच से चेतावनी भी दी.
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने आयोजन की तारीफ करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी. उन्होंने सभी समाजिकजनों को बाबा जी के बताये मार्ग का अनुशरण की अपील की.
जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे, राजमहंत छबिराम रात्रे, राजिम तहसील अध्यक्ष कोमल ढीढी, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र आदि ने कहाकि सतनामी समाज गुरु प्रधान समाज हैं, बिना गुरु के ज्ञान के मोक्ष की प्राप्ति असंभव हैं.
कार्यक्रम में अलग अलग जिलों से पहुंचे राजमहंतो बंशी लाल कुर्रे, संत सारंग, किशुन मिर्चे, जैतराम कोसरे, तरुण व्यवहार सहित, जनप्रतिनिधियों में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव, पार्षद रामरतन निषाद, अर्जुन साहू, समाजिकजनों व मिडिया के साथियो का भी शॉल श्रीफल से सम्मान हुआ.
आयोजन को सफल बनाने में आसन परिवार के संस्थापक गुरु प्रदीप कोसरे, तुलसी दिवाकर, लोकेश्वर चेलक, सुघरमल आड़े, नवापारा सतनामी समाज अध्यक्ष दिनेश टंडन, चेतन टंडन, वार्ड पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, डाकेश्वर बिफरे, रामबगस, सुंदर सहित आसनपरिवार के अन्य सदस्यो व नवापारा सतनामी समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें