केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना भारतमाला रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क उद्घाटन से पहले ही टूटी, नालिया धंसी, भ्रष्टाचार का नया नमूना बना रायपुर - विशाखापट्टनम रोड ।


अभनपुर। रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रही सड़क परियोजना एक बार फिर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। इस रोड का उद्घाटन तक नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़क उखड़ गई है और बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी जगह-जगह धंसकर गिर चुकी हैं। यह वही बहुचर्चित परियोजना है जिसमें पहले भी गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क कागजों में ही मजबूत दिख रही है, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। बारिश शुरू होते ही सड़क की पोल खुल गई और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
 ग्रामीणो आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री लगाई गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही टूट गई, तो 5 साल कैसे चलेगी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन इस मामले में संबंधित कंपनी ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है। क्या गुणवत्ता सुधारने के लिए रोड को फिर से बनाया जाएगा या यह भी फाइलों में ही दफन हो जाएगी। जनता को अब ठोस जवाब और जवाबदेही चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!