ब्रेकिंग न्यूज़: स्कूल मैदान में क्रिकेट खेलते समय हादसा, गेंद लाने शेड पर चढ़ा 10 साल का बच्चा, 33 KV तार से झुलसा
गोबरा नवापारा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्रा के स्कूल मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक बड़ा हादसा हो गया। 10 वर्षीय छात्र डुमेंद्र कुमार को करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला कुर्रा में छुट्टी के बाद कक्षा 4 का छात्र डुमेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद एक टीन शेड में फंस गई। गेंद निकालने के लिए डुमेंद्र शेड पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रहे 33 KV के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और डुमेंद्र को उतारकर तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार में इस खतरनाक तार को हटाने के लिए विद्युत विभाग को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत विभाग के AE धर्मेंद्र साहू ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी अभी मिली है और तार हटवाने के लिए फंड नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें