रेत खदान को लेकर स्क्रीन शॉट और ऑडियो वायरल, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक खदान चलने का दावा


गरियाबंद, जिले के फिंगेश्वर विकासखंड से लगे ग्राम नागझर में रेत खदान को लेकर सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट और ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रेत खदान के रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक संचालित होने की बात कही जा रही है। ऑडियो के माध्यम से रेत उपलब्ध होने का प्रचार-प्रसार किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर रात के समय रेत खदान संचालन और रेत परिवहन की अनुमति किस आधार पर दी जा रही है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
मामले को लेकर अब खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि ऑडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो संबंधित खदान के संचालन और रेत परिवहन की अनुमति की जांच आवश्यक होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!