नवापारा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा


नवापारा नगर l स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वावधान में 13 अगस्त, गुरुवार को नवापारा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव होंगे. वही क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू व भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। यात्रा में रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर के हृदय स्थल गांधी चौक से होगा। यहां से यात्रा सदर मार्ग होते हुए सुभाष चौक, गंज मार्ग से होकर नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रभारी रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल तथा सह प्रभारी नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को और मजबूत करना है।
उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस गौरवमयी आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!