बरसते पानी के बीच धनेंद्र साहू की निकली 130 कि मी की पंचकोशी धाम यात्रा, सैकडों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
नवापारा-राजिम. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को पीसीसी के पूर्व चीफ एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने बरसते पानी के बीच बुलेट मोटर साइकिल से 130 किलोमीटर लंबी पंचकोशी धाम यात्रा निकाली। उनके साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला शामिल रहा। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों में श्रद्धालुओं ने गुलाल लगाकर फूल-माला और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। श्री साहू सुबह सात बजे भगवान भोलेनाथ कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगलकामना की। कुलेश्वर महादेव मंदिर से उनका काफिला करीब तीन किलोमीटर दूर पटेवा गांव पहुंचा, जहां पंचकोशी धाम के प्रमुख मंदिर पटेश्वरनाथ महादेव में उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। रास्ते में आने वाले गांवों में लोगों ने श्री साहू का फूल-माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। पटेवा से नवापारा पहुंचने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक एवं बस स्टैंड में मातृशक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बुलेट पर सवार श्री साहू का काफिला करीब 15 किलोमीटर दूर चंपारण के लिए रवाना हुआ।पंचकोषी धाम मे से चंपारण में उन्होंने चंपेश्वर महादेव मे पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा 51 किमी दूर महासमुंद क्षेत्र के बम्हनी गांव पहुंची, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। बम्हनी से यात्रा फिंगेश्वर पहुंची। यहां फणिकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद काफिला 56 किमी दूर कोपरा के कोपेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस तरह बरसते मूसलाधार पानी के बीच पंचकोशी धाम की 130 किलोमीटर की यात्रा निर्बाध रूप से पूरी हुई। देर शाम कोपरा से उनका काफिला कुलेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से समूचे छत्तीसगढ़ और अपने
अभनपुर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की साहू ने कहा कि वे दशकों से समर्थकों और कामना की। पत्रकारो से चर्चा करते हुए धनेंद्र ने कहा कि वे शिवभक्तों के साथ पंचकोशी धाम की यात्रा बुलेट मोटर सायकल पर ही निकालते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें इस यात्रा को पूरा करने का साहस और हिम्मत मिलती है। उनका भोलेनाथ पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। काफिला में उनके साथ धनेन्द्र साहू के बेटे रायपुर जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू, पालिका के जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू, पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, शेखर बाफना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष गिरधारी साहू, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अजय कोचर, अजय साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेन्द्र साहू, पार्षद रामरतन निषाद, तरूण कंसारी, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, अर्जुन साहू, फागुराम देवांगन, दीपाली राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजा चांवला, निर्माण यादव, शाहिद रजा, राकेश सोनकर, रानू राठी, बलविंदर गांधी, नीलकमल गिलहरे, विमल साहू, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, प्रदीप साहू, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू, कुंती साहू, जुगा बाई गिलहरे, संजू आयलसिंघानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां व शिवभक्त ढेर सारे चारपहिये एवं दोपहिये वाहनों में साथ चल रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें