पं. प्रदीप मिश्रा के सुपुत्र पं. राघव जी मिश्रा सुनाएंगे 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा



नवापारा-राजिम। श्रावण मास में आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है नवापारा-राजिम में 7 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा कलाम कोठी, रायपुर रोड पर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी। कथा वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी के सुपुत्र पं. राघव जी मिश्रा, सीहोर वाले करेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा से एक दिन पहले यानी 6 अगस्त को दम्मानी कॉलोनी से कलाम कोठी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कथा के आयोजक अधिवक्ता/नोटरी चेमन सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रावण में शिव कथा सुनने का विशेष महत्व है। सभी श्रद्धालुओं से सहपरिवार पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की गई है। आयोजन समिति में चेमन सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, दानी सिंह ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर और जय सिंह ठाकुर शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!