ब्रेकिंग न्यूज़ : करंट की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत



खेत में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

गोबरा नवापारा। ग्राम पंचायत सोठ क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोठ गांव की है। जानकारी के अनुसार मृतक सामोधी राम साहू उम्र 80 वर्ष निवासी सोठ खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!