व्यवसायी से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार


गोबरा नवापारा। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने व्यवसायी मयंक छल्लानी के साथ मारपीट और धमकी के मामले में एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे तरी रोड स्थित रॉयल कैफे सेंटर की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलजार खान पिता जलालुद्दीन खान और उसका साथी अलीम खान ने पैसों के लेनदेन को लेकर मयंक छल्लानी से कैफे के बेसमेंट में अश्लील गाली-गलौज की, हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। जमीन खरीद के लिए पहले दिए गए 10 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद मयंक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया। डॉक्टर ने चोट की प्रकृति हार्ड एंड ब्लंट बताते हुए नाक में फ्रेक्चर और बाएं कान में ग्रीवियस इंज्यूरी होना लिखा। इसके बाद मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। शिकायत जांच में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पाए जाने पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!