डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन


गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के राजिम ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!