''हर घर तिरंगा" से मजबूत होगी देश की एकता और गौरव: चंद्रशेखर साहू
गोबरा नवापारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा एक बार फिर देशवासियों को राष्ट्रभक्ति के सूत्र में जोड़ने जा रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक देशभर में लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जा रही है। साथ ही "तिरंगा यात्रा" निकालकर इस पवित्र अभियान की व्यापक स्तर पर सफलता सुनिश्चित की जा रही है । इन अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा फहराना ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के संघर्ष को याद करने का संदेश भी दिया जा रहा है। श्री साहू ने लोगों से अपील करते हुए कहा, 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आइए, हम सभी अपने राष्ट्रध्वज का सम्मान करें, उसके गौरव को बनाए रखें और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें