राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नवापारा, 20 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा नगर के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब गार्डन राजीव चौक स्थित स्व. श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “सेवादल का योद्धा—लगाएगा एक पौधा” अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं अभनपुर के पूर्व विधायक श्री धनेन्द्र साहू ने राजीव गांधी जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक भागीदारी से जोड़ने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा भारत को आधुनिक संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की। उनके विचार आज भी आधुनिक, समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने तक सीमित नहीं है। उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा सशक्तीकरण, वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति वास्तविक सम्मान होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महामंत्री मनोज वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चतुर सिंह जगत, चन्द्रहास साहू, जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री सुरेन्द्र साहू एवं बिरबल सिंह बंजारा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षदगण एवं कांग्रेसजन अजय साहू, रामरतन, तरुण कंसारी, हेमंत साहनी, फागूराम, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, मितेश शाह, निर्माण यादव, वीरेन्द्र राजपूत, घनश्याम साहू, लालजी साहू, रामकुमार शर्मा, अनूप खरे, राजा ठाकुर, राकेश सोनकर, विवेक साहू, रुक्मणी साहू, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, भारत गोस्वामी, बल्लू देवांगन, विजय तारक, सुनील शर्मा तथा अमर चक्रधारी सहित रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!