ईद मिलादुन्नबी पर इमदाद फाउंडेशन का पांच दिवसीय कार्यक्रम हुआ प्रारम्भ
नवापारा राजिम: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इमदाद फाउंडेशन द्वारा 22 से 26 अगस्त तक पांच दिवसीय विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम खत्री कॉलोनी, देशमुख फिटनेस के पास, पारागांव में आयोजित होंगे ।
कार्यक्रम की शुरुआत 22 अगस्त, शनिवार को दोपहर 12 बजे पुरुष वर्ग की कुरआन ख्वानी तथा रात 9 बजे से छोटे बच्चों का नात प्रोग्राम से होगी। 23 अगस्त, रविवार को सुबह 10 बजे प्रथमेश हॉस्पिटल के सहयोग से सर्व समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन रात 9 बजे से बड़े बच्चों का नात प्रोग्राम आयोजित होगा।
24 अगस्त, सोमवार को सुबह 10 बजे सभी अस्पतालों के मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे महिलाओं के लिए मिलाद प्रोग्राम रखा गया है। 25 अगस्त, मंगलवार को शाम 6 बजे सभी समाज प्रमुखों, विधायक, अध्यक्ष, डॉक्टर, पत्रकार, शिक्षक, पार्षद आदि के सम्मान समारोह का आयोजन होगा। रात 8 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 अगस्त, बुधवार को सुबह 9 बजे कॉलोनी से निकलकर जामा मस्जिद की ओर जुलूस निकाला जाएगा।
इमदाद फाउंडेशन ने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब की सीरत पर चलने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम फैलाने की अपील की है। फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंसानियत के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें