Raipur: घर से लापता हुआ देवा गरुड़, परिवार परेशान, मिलने की अपील
अभनपुर। अभनपुर क्षेत्र से एक युवक के घर से लापता होने की खबर सामने आई है। लापता युवक का नाम देवा गरुड़ बताया जा रहा है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए पोस्टर जारी कर आम लोगों से मदद की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार देवा गरुड़ घर से कहीं चला गया है और अब तक वापस नहीं लौटा है। उसकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 7 इंच, बाल काले और शरीर सामान्य बताया गया है।
परिवार वालों का कहना है कि जिस किसी को भी देवा गरुड़ दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। संपर्क नंबर 9098833225 और 8827770635 जारी किए गए हैं। परिजनों ने मानवीयता के नाते लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि "आपकी छोटी सी मदद किसी के अपने को वापस ला सकती है"।
फिलहाल परिजन देवा की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में भटक रहे हैं और पुलिस को भी सूचना दी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें