ब्रेकिंग न्यूज़: रेत ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर फूंका
धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के नारी गांव में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी और ट्रैक्टर में आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार नारी गांव में रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार से ग्रामीण पहले से ही नाराज थे। गुरुवार को एक ट्रैक्टर ने गांव के ही एक मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटा और रेत से भरे ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
लगातार हो रहे रेत वाहनों से हादसों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफिया बेलगाम होकर गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस मौके पर रवाना हो गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी भेजा गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें