खबर का असर: राजिम पुल की स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, राहगीरों को मिली राहत

 राजिम। राजिम के महानदी पुल पर पिछले सप्ताहभर से ज्यादा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुल की स्ट्रीट लाइटें दोबारा चालू कर दी हैं। लाइटें जलने के बाद रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा दूर हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली है।
गौरतलब है कि महानदी पुल की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल पर अंधेरा होने के साथ ही सड़क की खराब स्थिति और कई बार मवेशियों के सड़क पर बैठे होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली बिल से संबंधित प्रक्रिया में आ रही समस्या का निराकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई है।
स्ट्रीट लाइटें चालू होने से स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने समस्या का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने वाले ब्रिज विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित जिम्मेदारों का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित से जुड़ी समस्याओं पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई होती रहे तो क्षेत्र की कई समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!