फिंगेश्वर से राजिम तक भव्य कांवड़ यात्रा का हुआ आयोजन, विधायक रोहित साहू ने सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों का जताया आभार
राजिम :- पंचकोशी धाम भगवान फणीकेश्वर नाथ महादेव फिंगेश्वर से त्रिवेणी संगम भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव राजिम तक सोमवार को विशाल कांवड़ पदयात्रा का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कांवड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों,धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के समापन अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेताओं,सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों स्वयंसेवकों, विभिन्न समाज के सामाजिक संगठनों,अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस-प्रशासन, छात्र-छात्राओं तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। यात्रा के राजिम पहुंचने और भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव के जलाभिषेक के साथ समापन होने पर विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि यह कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है। फणीकेश्वर नाथ से लेकर भगवान कुलेश्वर नाथ तक का पूरा क्षेत्र आज शिवमय हो गया है। इतने बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और उनका अनुशासन सराहनीय है। विधायक रोहित साहू ने कांवड़ यात्रा पूरी करने वाले सभी शिवभक्तों की भक्ति की सराहना की साथ पूरी यात्रा के दौरान स्वल्पाहार, जल और व्यवस्था संभालने वाली आयोजन समिति का धन्यवाद किया। इसके अलावा जगह-जगह स्वागत करने वाले ग्रामवासियों व नगरवासियों भी आभार जताया तथा यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तैनात रहे पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के सहयोग की भी प्रशंसा की। उन्होंने भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक नागरिक और जनमानस के सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें