नवापारा राजिम, जगह-जगह अवैध रेत भंडारण, रात में डंप, दिन में गायब l
नवापारा राजिम, क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का खेल जोरों पर है। राजिम क्षेत्र में अवैध उत्खनन की खबरों के बीच नवापारा-आरंग मार्ग, राजिम में भी जगह-जगह अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार रेत माफिया रात के अंधेरे में रेत डंप करते हैं और दिन में हाइवा भरकर बेचते हैं। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
राजिम के साथ साथ नवापारा-आरंग मार्ग पर नवागांव, कोलियारी, डंगनिया समेत कई गांवों में सड़क किनारे रेत के बड़े-बड़े पहाड़ देखे जा सकते हैं।
ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत राजस्व विभाग तक पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन खनिज विभाग की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध भंडारण पर कार्रवाई की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें