गोबरा नवापारा: संदिग्ध चोरी की कबाड़/स्क्रैप संपत्ति सहित ट्रक जप्त, आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
गोबरा नवापारा पुलिस की कार्रवाई
गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध चोरी की संपत्ति के संबंध में कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक CG 07 BS 0267 एवं उसमें लोड लोहे के पुराने कबाड़/स्क्रैप को जप्त कर कब्जे में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोबरा नवापारा के इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के तहत ट्रक चालक ज्ञानचंद कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, ग्राम पारागांव, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर से ट्रक में लोड लोहे के पुराने कबाड़/स्क्रैप के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया था। चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक में लोड कबाड़/स्क्रैप ग्राम कोड़की स्थित पुराने लोहे के कबाड़ से लोड किया गया था तथा ट्रक मालिक कलीम सोलंकी के निर्देश पर उसे वापस नवापारा लाया जा रहा था। चालक द्वारा एफसीआई गोदाम के पास वाहन खड़ा कर मालिक का इंतजार करने तथा मौके पर लोड सामान का बिल उपलब्ध नहीं होने की बात भी बताई गई।
उक्त परिस्थितियों में पुलिस को लोड कबाड़/स्क्रैप के चोरी की संपत्ति होने अथवा किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका होने पर ट्रक क्रमांक CG 07 BS 0267 एवं उसमें लोड कुल 30,335 किलोग्राम कबाड़/स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹23 लाख है, को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
प्रकरण में चालक ज्ञानचंद कुर्रे के विरुद्ध धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत इस्तगासा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा संदिग्ध संपत्ति एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें