मैनपुर में दो बाइक में भिड़ंत, घायल को डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल



मैनपुर - आज दिनांक 06/09/26 को शाम करीब 04:00 बजे पीएनबी बैंक मैनपुर के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार एक्सीडेंट हो गया।

हादसे में ग्राम झरियाबाहरा निवासी अमृतलाल मरकाम के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम पहुंची।

डायल-112 वाहन में तैनात आरक्षक नरेश निषाद एवं चालक प्रकाश निषाद ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए घायल को अपने वाहन में बिठाया और उचित इलाज के लिए मैनपुर अस्पताल लेकर गए।

पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!