गरियाबंद ब्रेकिंग : 2 अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, बाढ़ में बहकर आने की आशंका


पैरी नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच राजिम क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

राजिम, पहला शव नवागांव एनीकेट के बीच में फंसा हुआ मिला, जबकि दूसरा शव वार्ड क्रमांक 01 माणिकांचन के पास मिला है। दोनों शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव भीषण बाढ़ में बहकर आए हैं।

सूचना पर फॉरेंसिक टीम और राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिलहाल राजिम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!