दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल मे मून चैप्टर 3 का आयोजन, अंतर शालेय प्रतियोगिता मे नोडल अधिकारी हुई शामिल
विभिन्न देशो क़े सदस्य बन प्रतिनिधित्व कर अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर बच्चों ने दिये शानदार सुझाव
नवापारा राजिम :- दावड़ा इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ स्कूल क़े तत्वाधान मे एक दिवसीय इंटर स्कूल मून चैप्टर 3 प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर मे सम्पन्न हुआ. जहाँ दावड़ा ग्रुप ऑफ़ स्कूल क़े रायपुर, अभनपुर, पटेवा व राजिम ब्रांच क़े बच्चों ने प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया. चारो स्कूल क़े 64 बच्चों ने विश्व के 16 अलग अलग देशो के प्रतिनिधित्व करते हुए इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान कौशल का परिचय देते हुए अलग अलग विषय पर पुरे विश्व क़े लिए विभिन्न मुद्दों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये.
कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि दावड़ा ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स क़े चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी थी वही विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी अंजुलता सारस्वत थी. स्वागत भाषण देते हुए संस्था की प्राचार्य डॉली राय सिन्हा ने कहाकि मून चैप्टर 3 बच्चों क़े अंदर विश्व क़े अंदर घटित हो रही घटनाओ पर यूनाइटेड नेशन का रुख और उनके कार्य को समझाना था. जहाँ बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की साथ ही समस्या पर समाधान क़े लिए अपनी बात बेहद ही प्रभावी ढंग से रखी. साथ ही उन्होंने इस आयोजन क़े लिए शानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने हेतु मानव रचना एजुकेशन सोसायटी क़े चेयरमैन प्रकाश दावड़ा व दावड़ा ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स क़े चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी का आभार जताया.
मुख्य अतिथि दावड़ा ग्रुप ऑफ़ स्कूल व कॉलेज की चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी ने कहाकि मून चैप्टर 3 बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अच्छा माध्यम है. सभी बच्चों ने अपना बेस्ट दिया है, इस प्रतियोगिता से बच्चे भविष्य में अच्छे लीडर भी बनेंगे.
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रही
नोडल अधिकारी अंजुलता सारस्वत ने संस्था के इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहाकि दावड़ा स्कूल ने इस आयोजन से बच्चों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म तों प्रदान किया ही साथ ही विश्व क़े लिए जटिल मुद्दों पर विचार साझा किये जो सराहनीय हैं. उन्होंने सभी को टीम वर्क में काम करने की सलाह दी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने की बात कही.
कार्यक्रम क़े समापन मे इस प्रतियोगिता क़े विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मान किया गया. जिनमे बेस्ट डेलीगेट अवार्ड वीरप्रताप साहू, बेस्ट डिफेंडर डेलीगेट आवार्ड नम्रता साहू, आउटस्टैंडिंग डेलिगेट धैर्य ओझा, बेस्ट डिप्लोमेसी तन्मय पाण्डेय को मिला वही अलग अलग ग्रुप से मौली रानी सिन्हा , तनिष्का वैष्णव, अपूर्व पटेल, विनायक प्रताप सिंह व एलीना सिन्हा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वही चेयरपर्सन बने स्कूल के एलुमिनी छात्रों को भी सम्मानित किया गया.
वही उपस्थित अतिथियों को भी संस्था की ओर से मोमेंटो व उपहार भेंटकर सम्मान किया गया. आभार प्रदर्शन संस्था क़े मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सौरभ सेन्ट्रा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था की प्राचार्य डॉली राय सिन्हा , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सौरभ सेन्ट्रा, कार्यक्रम प्रभारी एम. संतोष, बिल्किस फातिमा, नेहा जयसिंघानी, मिली बारीक़, कोमल कोमल चावला सहित सभी शिक्षकगण व नॉन टीचिंग स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें