आंगन मिलन उत्सव में 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनों का सम्मान
अभनपुर विधानसभा के चम्पारण एवं नवापारा मंडल के ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन
रायपुर ग्रामीण। आंगन मिलन उत्सव के अंतर्गत अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण एवं नवापारा मंडल की ग्राम पंचायतों जाओंदी ,पोड़ एवं सुन्दरकेरा में 29 सितंबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी साहू, प्रदेश सह समन्वयक, भाजपा महिला मोर्चा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सुंदरकेरा, पोड़ एवं जाउंदी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 11 सहायिकाओं एवं 12 मितानिन बहनों सहित कुल 34 सेवाभावी जनों का साड़ी, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 45 लाभार्थियों एवं 140 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
आंगन मिलन उत्सव के दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन, खिलौना दान एवं वृक्षारोपण जैसे जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा आंगनबाड़ी सेवाओं के महत्व को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
श्रीमती माधुरी साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन बहनों का सम्मान केवल सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण और सेवा-भाव के प्रति समाज का आभार है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री लता साहू, चम्पारण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता साहू, सरपंच कुंती साहू, पूर्व सरपंच टीकम साहू, सेक्टर सुपरवाइजर रश्मी वर्मा,उपसरपंच पोखन साहू, पंच शंभु साहू, सोसायटी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, सरपंच धनेन्द्र बंजारे, पूर्व सरपंच टिकेंद्र साहू, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी थानेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें