सभापति नम्मू ध्रुव व धीरज साहू ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन


नवापारा-राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं सभापति नम्मू नारायण ध्रुव तथा पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सोमवारी बाजार के मंडल अध्यक्ष धीरज साहू ने अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर दोनों ने विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप मिठाई, चॉकलेट एवं पेन वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दोनों के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षद निर्मला साहू, पूजा कंसारी, अमित साहू, रमन सोनकर, हेमंत साहू, किरण सोनी, अकरम रिजवी, लीलाराम निषाद, यूगेंद्र खेलारे, कविता चक्रधारी, अरुणा नारंग, पुष्पेंद्र साहू, सौरभ वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

धीरज साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!