खबर प्रकाशन पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की...
गोबरा नवापारा। 14 सितंबर 2026 को एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित एक समाचार को लेकर थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ता ने समाचार को गलत एवं भ्रामक बताते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नाम सौंपे गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया है कि एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित समाचार के माध्यम से उनके परिवार से संबंधित मामले को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समाचार में पुलिस कार्रवाई एवं संबंधित घटनाक्रम को लेकर वास्तविक तथ्यों के विपरीत जानकारी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि समाचार में तथ्यहीन जानकारी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है, अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और समाचार में लगाए गए आरोपों की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, हालांकि इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आ पाया है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें