राजिम में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ट्रैक्टर छोड़ भागे माफिया
गरियाबंद / राजिम, महानदी तट पर अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को देखकर रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी के पास वर्षों से अवैध रेत खनन का खेल चल रहा था। रेत माफिया पर्यावरणीय नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात अवैध खनन कर रहे थे, जिससे शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। इतना ही नहीं, नर्सरी के हजारों पेड़ों की कटाई कर वहां से रेत निकाली जा रही थी। आज जब प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा तो रेत माफिया ट्रैक्टर और ट्राली छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ माफिया तो ट्राली पलट कर भागने में सफल रहे। प्रशासन ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को जप्त किया है। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में रेत माफियाओं में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पितईबंद नर्सरी में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। नर्सरी के पेड़ों को काटकर पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें