मृतक अभिलाष नेताम मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच, मेडिकल स्टोर से दवा का सैंपल जब्त


गरियाबंद (सरनाबहाल) - ग्राम सरनाबहाल में मृतक अभिलाष नेताम के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दिनांक 23 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग एवं औषधि निरीक्षक श्री धर्मवीर ध्रुव की संयुक्त टीम ग्राम सरनाबहाल पहुंची। टीम ने सबसे पहले मृतक स्व. अभिलाष नेताम के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में बयान लिया और पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद जांच टीम ने मनीष सिन्हा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर के संचालक एवं फार्मासिस्ट स्वयं मनीष सिन्हा हैं। टीम ने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं, उनके स्टॉक और औषधि संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की।निरीक्षण के दौरान टीम ने एक दवा का नमूना जांच हेतु जब्त किया है। साथ ही अन्य आवश्यक दवाओं से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन गरियाबंद द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!