सिंध समाज नवापारा ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों को कराया भंडारा और बांटे फूड पैकेट



गोबरा नवापारा - बाढ़ की इस आपदा में गोबरा नवापारा सिंध समाज ने मानवता की मिसाल पेश की है। समाज के लोगों ने झूलेलाल मंदिर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भंडारे का आयोजन कर उन्हें बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया।

साथ ही सिंधी गुरुद्वारा गंज रोड में बड़ी मात्रा में भोजन बनवाकर नगर के विभिन्न राहत शिविरों में पहुंचाया गया। सोमवारी बाजार स्कूल, सदर बाजार स्कूल और कृषि उपज मंडी में बनाए गए राहत शिविरों में फूड पैकेट वितरित किए गए।
सिंध समाज के सदस्यों ने कहा कि इस कठिन समय में नगर के हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है। समाज द्वारा आगे भी इस तरह की मदद जारी रखने की बात कही गई। पीड़ित परिवारों ने सिंध समाज का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!