BREAKING: भगवान भरोसे गौठान, इलाज के अभाव में दो गायों की मौत, नगर पालिका की लापरवाही उजागर
गोबरा नवापारा - गोबरा नवापारा के गौठान में नगर पालिका की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। उचित देखभाल और इलाज के अभाव में गौठान में दो गायों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार गौठान में बंद गौवंशों को समय पर चारा-पानी और इलाज नहीं मिल रहा है। इसी लापरवाही के चलते एक गाय और एक बछड़े ने दम तोड़ दिया। जिम्मेदारों ने तो हद ही कर दी, बछड़े के शव को गौठान के बाहर फेंक दिया गया।
इस घटना से स्पष्ट है कि गौठान की व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। गौठान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और बीमार गायें तड़प रही हैं।
सरकार गौ सेवा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गोबरा नवापारा गौठान की स्थिति ने सारे दावों की पोल खोल दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गौठान की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो और भी गौवंशों की मौत हो सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें