नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, अवैध नशीली दवा बेचने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी


राजिम नवापारा, 1 अक्टूबर 2026 - नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार नार्कोटिक कंट्रोल 2026-2029 जन जागरूकता नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत Fortnightly Special Drives पखवाड़े के तहत गरियाबंद जिले राजिम, कोपरा, फिंगेश्वर, गरियाबंद में औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव द्वारा आज जिले के 7 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में भंडारित औषधियों के रिकॉर्ड, बिलिंग और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की गई। विशेष रूप से Habit-Forming Drugs और NDPS श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय खातों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, जिनका उपयोग नशे के रूप में होने की संभावना रहती है। औषधि निरीक्षक ने सभी मेडिकल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना वैध डॉक्टर पर्ची के NDPS या नशीली दवाओं की बिक्री बिल्कुल न की जाए। नकली, अमानक या संदिग्ध औषधियों का भंडारण और अवैध कारोबार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर की अवैध नशीली या अमानक दवाओं की बिक्री में संलिप्तता पाई गई, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें ड्रग लाइसेंस को तत्काल निलंबित और निरस्त करने की कार्रवाई शामिल होगी। जिले में नशा मुक्त वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की औचक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!