गोबरा बस्ती में रामलीला मंचन, रावण वध और आतिशबाजी के साथ मना दशहरा पर्व


वार्ड क्रमांक-1 में दिखा उत्साह, रामलीला के माध्यम से दिया गया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

गोबरा नवापारा। नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित गोबरा बस्ती में दशहरा पर्व के अवसर पर रामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की लीला के मंचन के साथ रावण वध और आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूरे आयोजन में वार्डवासियों का उत्साह देखते ही बना। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
गोबरा बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वार्डवासियों के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोलीपारा सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
रामलीला का मंचन छाटा रामलीला समिति द्वारा किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। राम और रावण के बीच हुए युद्ध तथा रावण वध के दृश्य ने दशहरा पर्व के धार्मिक महत्व को साकार किया। इसके पश्चात आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन हुआ।
सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि गोबरा बस्ती में आयोजित रामलीला ने वार्डवासियों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम में विभिन्न परिवारों और समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में माता रानी दुर्गोत्सव समिति, गोबरा बस्ती के वार्डवासियों तथा साहू समाज का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

गोबरा बस्ती में आयोजित रामलीला और दशहरा उत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास के साथ सामाजिक एकता की मिसाल प्रस्तुत की। आयोजन से जुड़े लोगों ने मिल-जुलकर पर्व मनाने और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की भावना व्यक्त की।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में गोबरा बस्ती साहू समाज के अध्यक्ष सूरज साहू, चंदू साहू, नरेंद्र साहू, दशरु राम साहू, गोवर्धन साहू, चम्पू साहू, नंदू साहू, आनंद साहू, वार्ड पार्षद रवि साहू, सरोज साहू, खिलेश साहू, कमलेश साहू, मनोज साहू, संजय साहू, नरेश साहू, प्रमोद साहू, चिंटू साहू, किशन साहू, दीपेश साहू, चंदन साहू, छवि राम साहू, पन्नू साहू, करण और राहुल साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!