तेज रफ़्तार हाईवा से नगरवासी हो रहे पस्त, पुलिस वाले हैं मोबाइल में मस्त
आम दिनों में रोक, लेकिन मेला के समय जारी होना बड़ी लापरवाही
गोबरा नवापारा, इन दिनों राजिम कुंभ कल्प मेला चल रहा है वही राजिम और नवापारा नगर में यातायात व्यवस्था बढ़ी हुई है प्रति दिन हजारों की संख्या में लोग सुबह से रात तक मेला घूमने आ रहें हैं l राजिम मेले को ध्यान में रखते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लगाया गया है l आपको बता दें कि गोबरा नवापारा नगर के मुख्य मार्ग यानि गंज रोड पर भरी वाहनों के आवागमन पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रोक लगाई गई है लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते भारी वाहन हाईवा नगर के गंज रोड़ पर तेज रफ़्तार गति से गुजर रही है नगरवासी इन हाईवा के तेज रफ़्तार गति से परेशान हैं कहीं कोई अप्रिय घटना निर्मित ना हो जाए वही जिस समय गंज रोड से हाईवा गुजर रही है ठीक उसी समय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चौंक पर तीन पुलिसकर्मी मोबाईल पर मस्त है
और हाईवा वाहनों को रोका नहीं जा रहा है इससे स्पष्ट होता है की कही ना कही प्रशासन कोई और बड़ी दुर्घटना की बाट जोह रहा है l जबकि विगत कुछ माह पूर्व ही भारी वाहनों के आवागमन के चलते 3 लोगों की मौके पर मौत हो चुका है ये सब जानकारी क्षेत्र के उच्च अधिकारियों को होने के बाद भी इस प्रकार की लापरवाही ये यह साबित होता है की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवान कितने गंभीर है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें