नगरीय निकाय के संयुक्त संचालक का औचक निरीक्षण




आंगनबाड़ी, और नाले निर्माण के लिए वार्डवासियों ने दिए आवेदन


गोबरा नवापारा, राज्य सरकार के आदेश पर सभी नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी प्रकार आज नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड नंबर 14 में निषाद धर्मशाला में आयोजित किया गया l 

जिसमे वार्ड क्रमांक 13, 14और के वार्डवासियों विभिन्न समस्या शिकायत लेकर पहुंचे थे वही सबसे महत्वपूर्ण बात यह यहां की इस जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में नगरीय निकाय के सयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू और अभनपुर अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह निरीक्षण करने पहुंचे थे जहा अधिकारियों ने कहा कि लोगों के शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है l वार्डवासियों के द्वारा आवास योजना का लाभ लेने, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड संबंधी, जैसे विभिन्न विषय के आवेदन पत्र जमा किया गया l 

वहीं वार्ड वासियों के द्वारा वार्ड में आंगनबाड़ी भवन निर्माण और बड़े नाले का निर्माण के संबंध में सयुक्त रूप से आवेदन दिए गए हैं l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!