ग्राम तर्री में अवैध रेत खदान में खनिज विभाग ने की छापामार कार्यवाही, चैन माउंटेन और हाइव जप्त
गोबरा नवापारा, प्रदेश में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद भी रेत माफियाओं द्वारा विगत कई महीनों से तर्री महानदी पर अवैध रूप से रेत खनन कार्य कर काली कमाई कर रहे थे जिससे शासन को करोड़ों रुपए का राजस्व का नुकसान हो चुका है l
आखिर आचार संहिता के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि रेत माफिया चौबीसों घंटे महानदी का सीना छलनी कर काली कमाई कर पर्यावरणीय नियमों को ताक में रख कर अवैध खनन किया जा रहा था ग्राम तर्री महानदी में चल रहे अवैध खनन स्थल पर खनिज विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई कर एक चैन माउंटेन मशीन के साथ रेत से भरा ओवर लोड हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। इस कार्यवाही में खनिज विभाग के उमेश भार्गव सहायक खनिज अधिकारी, जागृत गायकवाड़, खनिज निरीक्षक, सुनीलदत्त शर्मा, सुपरवाइजर, सैनिक राजू बर्मन, केदार वर्मा, लिलेश्वर मानिकपुरी सैनिक का विशेष योगदान रहा है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें