अवैध रेत खनन पर रायपुर-गरियाबंद खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई
गोबरा नवापारा: रायपुर और गरियाबंद जिले के खनिज विभाग ने मिलकर सेमरा (चम्पारण) में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर रायपुर जिले के खनिज विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी, जिसे चेन माउंटेन के नाम से जाना जाता है, टीम को देखकर तत्काल नदी पार कर गरियाबंद जिले के पोखरा गांव में भाग गया।
रायपुर खनिज विभाग ने तुरंत गरियाबंद खनिज विभाग को सूचना दी और संयुक्त कार्रवाई के लिए उनकी टीम को बुलाया। दोनों जिलों की खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर चेन माउंटेन को पकड़ा और उसे थाना फिंगेश्वर में सुपुर्द किया। यह कार्रवाई अवैध रेत खनन पर लगाम कसने और प्रशासनिक तालमेल की मिसाल है l अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन रोका जा सके। इस संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में सख्त संदेश गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें